फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहरी कांड: मृतकों के दो भाइयों का डीएनए सैंपल जांच को भेजा

Wed, 15 Dec 2021 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
four murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोहरी में दलित परिवार की निर्ममता से हत्या के मामले में मृतक के दो भाइयों का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। दोनों को दोपहर में बेली अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके रक्त के नमूने लिए गए। फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन



गोहरी कांड में 19 दिन बीत चुके हैं और पुलिस अब तक खुलासा करने की स्थिति में नहीं है। मामले में तीन युवक भले ही जेल भेजे जा चुके हों लेकिन मामले में उनकी संलिप्तिता को लेकर कोई ठोस सबूत पुलिस नहीं जुटा पाई है। जेल भेेजे गए तीन और नामजद कराए गए 10 लोगों के साथ ही कुल 14 लोगों का अब तक डीएनए टेस्ट कराया जा चुका है।

हालांकि इसके बाद भी हत्यारों का कोई क्लू हासिल करने में पुलिस नाकाम है। जांच में जुटी पुलिस की ओर से मंगलवार को मृतक परिवार के मुखिया के दो भाइयों का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मामले में पुलिस अफसर फिलहाल ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें