फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि: 34 छात्रों का डिप्टी मैनेजर के पद पर चयन, प्रत्येक छात्र को सालाना 7.94 लाख रुपये का पैकेज

Wed, 15 Dec 2021 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इविवि मोनिरबा प्रबंधन संस्थान वाणिज्य विभाग का कैंपस सेलेक्शन में चयन हुआ। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के मोनिरबा में आईसीआईसी बैंक की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए के 34 छात्रों को डिप्टी मैनेजर के पद पर चयन किया गया। प्रत्येक छात्र को सालाना 7.94 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव एमबीए के 56वें बैच के लिए आयोजित की गई।
विज्ञापन



मोनिरबा में एमबीए के 48 छात्र-छात्राओं ने प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आवेदन किए थे, जिनमें से 34 छात्र-छात्राओं को बैंक ने डिप्टी मैनेजर के पद पर चयनित किया है। मोनिरबा की टीपीओ डॉ. एकता वर्मा ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को देश के विभिन्न भागों में स्थानांतरित किया जाएगा। आने वाले समय में मोनिरबा में और भी प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएंगी। मोनिरबा के निदेशक प्रो. एके मालवीय ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


चयनितों में आंचल शर्मा, आनंद सिंह, अंकित शुक्ला, अंश कौशल, अनुष्का साहू, अनुष्का प्रधान, अर्चित चावला, असदुल्लाह जहीर, आयशा इरशाद, हिमांशु कुमार, दीपाली गुप्ता, कौशिक जायसवाल, मेघा अरोड़ा, अभिषेक यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजुल द्विवेदी, सबी उर रहमान खान, शिवम मिश्र, श्रेया पांडेय, श्रिया करमचंदानी, शुभम अग्रवाल, शुभेंदु मणि त्रिपाठी, स्पर्श टंडन, श्रुति यादव, सुधांशु कुमार राय, सुशील कुमार त्रिपाठी, तरुना सिंह, उत्कर्ष गुप्ता, उत्कर्ष कुमार, वंशिका श्रीवास्तव, वरुण पांडेय, विवेक सिंह यादव, यश यादव एवं यशी सिन्हा के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें