फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : डॉक्टर की खुदकुशी की आरोपी प्रेमिका ने लगाई जमानत अर्जी, महीने भर से खोज रही पुलिस

Wed, 23 Aug 2023 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा के झीमीताल रसूलपुर निवासी डाॅ.सुभाष ने छह जुलाई को अल्लापुर स्थित दोस्त के घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में उन्होंने करछना के भीलपुर की रहने वाली प्रेमिका व उसके भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लापुर में डॉ.सुभाष चंद्र यादव की खुदकुशी के मामले में ब्लैकमेलिंग की आरोपी प्रेमिका चंद्रप्रभा यादव व उसके भाई शिवराज सिंह यादव ने जमानत की अर्जी लगा दी है। दोनों कोर्ट में खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत पर रिहा करने की गुहार लगाई है। जार्जटाउन पुलिस डेढ़ महीने से तलाश में लगी है, लेकिन उनका अब तक पता नहीं चल सका है।

मऊआइमा के झीमीताल रसूलपुर निवासी डाॅ.सुभाष ने छह जुलाई को अल्लापुर स्थित दोस्त के घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में उन्होंने करछना के भीलपुर की रहने वाली प्रेमिका व उसके भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। पिता अभिमन्यु की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया।

विज्ञापन


डेढ़ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस दोनों का पता नहीं लगा सकी है। नैनी स्थित जिस कमरे में आरोपी रहते थे, उसमें भी ताला लगा है। पुलिस उन्हें खोज नहीं पा रही है और उधर दोनों ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। इस मामले में एसीपी जार्जटाउन राजेश यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस मांग रही है सबूत

मामले में मृतक के पिता अभिमन्यु यादव का कहना है कि गिरफ्तारी के बाबत पूछने पर पुलिस सबूत लाने के लिए कहती है, जबकि उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हो चुका है। मृत्यु पूर्व लिखित में दिए गए बयान के उपलब्ध होने के बावजूद गिरफ्तारी करने में पुलिस क्यों पीछे हट रही है, यह समझ से परे है। अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें