परीक्षा के तहत चार प्रकार के पदों पर भर्ती होगी, जिसमें केंद्रीय सचिवालय में जूनियर ट्रांसलेटर अफसर, आर्म्ड फोर्स हेडक्वाटर में सीनियर ट्रांसलेटर, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, संगठनों के लिए हिंदी ट्रांसलेटर जूनियर और सीनियर ट्रांसलेटर के पद शामिल हैं।
हिंदी अनुवादक के 307 पदों के लिए मंगलवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 12 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। 13 व 14 सितंबर को आवेदन में संशोधन का कार्य होगा। ऑनलाइन परीक्षा का प्रथम प्रश्न पत्र अक्तूबर माह में होगा।
विज्ञापन
परीक्षा के तहत चार प्रकार के पदों पर भर्ती होगी, जिसमें केंद्रीय सचिवालय में जूनियर ट्रांसलेटर अफसर, आर्म्ड फोर्स हेडक्वाटर में सीनियर ट्रांसलेटर, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, संगठनों के लिए हिंदी ट्रांसलेटर जूनियर और सीनियर ट्रांसलेटर के पद शामिल हैं। इन पदों में एससी के 38, एसटी 14, ओबीसी 72, ईडब्ल्यूएस 26 व यूआर के 157 पद शामिल हैं।