फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त छात्रा ने किया जान देने का प्रयास, मुकदमा

Fri, 06 Nov 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
ब्लैकमेल किए जाने से त्रस्त छात्रा ने जान देने की कोशिश की। नए यमुना पुल पर पहुंचकर वह नदी में छलांग लगाने जा रही थी तभी उसके भाइयों ने उसे पकड़ लिया और घर ले गए। इसी दौरान अपहरण का शोर मचने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। जिसके बाद नैनी थाने में छात्रा को ब्लैकमेल करने के आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बृहस्पतिवार दोपहर में वह नए यमुना पुल पर पहुंची। यहां वह पुल से नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी कि तभी वहां पहुंचे उसके भाइयों ने उसे पकड़ लिया और फिर अपने साथ घर ले गए। इसी दौरान किसी ने अपहरण की सूचना दी तो हड़कंप मच गया।

जानकारी पर सीओ बैरहना अमिता सिंह के निर्देश पर शक्ति मोबाइल टीम व कीडगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्कूटी के नंबर से पता चलने पर पुलिस ने युवती के घर पहुंचकर पूछताछ की तो उसने बताया कि शंकरगढ़ का विद्यासागर तिवारी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसने धोखे से उसके मोबाइल से उसकी फोटो व वीडियो ले ली और फिर इसके माध्यम से उसे ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


बदनामी के डर से ही वह बृहस्पतिवार को जान देने नए पुल पर पहुंची। इसके बाद मामले की जानकारी नैनी पुलिस को दी गई। जहां पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। मिशन शक्ति की नोडल अफसर सीओ अमिता सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी के बाद नैनी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें