फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने की चपेट में आने से बच्ची की मौत, वीडियो वायरल

Mon, 23 Aug 2021 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सीसीटीवी फुटेज भी हुआ वायरल, 24 घंटे बाद भी कार चालक का सुराग नहीं
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद के रोशनबाग में तेज रफ्तार कार ने पांच साल की मासूम खुशनुमा को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता उसे अस्पताल लेकर भागा लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवेदनहीनता की हालत यह कि बीच बाजार हुई इस घटना में पुलिस 24 घंटे बाद भी आरोपी कारचालक  का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


मूल रूप से कौशांबी के सैयद सरावां का रहने वाला मो. राशिद कबाड़ का काम करता है। वह खुल्दाबाद के अटाला में रहकर कबाड़ की दुकान चलाता है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चियां हैं। रविवार दोपहर में एक बजे के करीब वह पत्नी और बेटियों को लेकर कहीं से लौट रहा था। रोशनबाग चौराहे के पास सभी ई रिक्शे से नीचे उतरे। जिसके बाद राशिद सड़क की दूसरी ओर स्थित गुमटी पर कुछ सामान लेने चला गया।

इसी दौरान उसकी बड़ी बेटी खुशनुमा उर्फ चांदनी(5)पिता के पास जाने के लिए सड़क पार करने लगी और तभी आई तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। टक्कर से पहले वह जमीन पर गिरी और फिर कार उसे रौंदते हुए निकल गई। पिता शोर मचाते हुए दौड़ा लेकिन कारचालक भाग निकला। इसके बाद लहुलुहान हालत में तड़प रही मासूम बेटी को वह गोद में उठाकर अस्पताल की ओर भागा। लेकिन मासूम ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर पिता बच्ची के शव से लिपटकर बिलखने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद वह शव लेकर कौशांबी स्थित मूल निवास चला गया और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि भीड़भाड़ वाली सड़क पर दिनदहाड़े घटना होने केबाद भी खुल्दाबाद पुलिस को मामले की जानकारी तब हुई जब परिवारवाले बच्ची का शव लेकर अस्पताल से जा चुके थे। यही नहीं 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी कारचालक का पता नहीं लगा सकी। मामले में खुल्दाबाद इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि बच्ची के परिजनों ने बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में उसके पिता से संपर्क किया गया लेकिन उसने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया। उधर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना की तस्वीर भी कैद हुई जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें