फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियर पिलाकर मालकिन से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
Georgetown rape case
विज्ञापन
प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के छीतपुर मुहल्ले में घर के नौकर ने होली पर बियर पिलाकर मालकिन से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। एक दिन पति ने फोन पर बात सुन ली तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

छीतपुर मुहल्ले में कैटरिंग का काम करने वाले एक व्यवसायी के घर उतरांव का भोला प्रजापति काम करता था। आरोप है कि उसने इस साल होली पर व्यवसायी की पत्नी को बियर पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। व्यवसायी के मुताबिक उसकी पत्नी दिन प्रतिदिन गुमसुम रहने लगी। वह डिप्रेशन की शिकार हो गई लेकिन डर के मारे किसी को कुछ बताया नहीं। एक दिन सुना कि वह फोन पर भोला से रहम की भीख मांग रही थी। फिर उसने पत्नी से पूरी बात पूछी तो रोते हुए उसने सब बता दिया। जार्जटाउन थाने में भोला प्रजापति के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
छेड़खानी कर छीना कान का बाला
प्रयागराज। राजापुर की रहने वाली एक युवती ने पड़ोस के शीबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने छेड़खानी के बाद उसके कान का बाला नोच लिया। मना करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता का मोबाइल छीना
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अपर शासकीय अधिवक्ता सीएल सिंह का मोबाइल बाइक सवार बदमाशों ने बैंक रोड चौराहा कर्नलगंज के पास से लूट लिया। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कचहरी के पास जेब काटकर उड़ाए 67 सौ
प्रयागराज। करछना के हिंदूपुर गांव के रहने वाले शिवशंकर गिरि किसी काम से कचहरी आए थे। वहीं किसी ने उनकी जेब काटकर 67 सौ उड़ा दिए।
बैंक के सामने से 30 हजार उड़ाए
प्रयागराज। कोआपरेटिव बैंक कोतवाली के सामने मम्फोर्डगंज के अजय श्रीवास्तव का बैग उड़ा दिया गया। उसमें 30 हजार रुपये, एटीएम, और चेकबुक आदि थे। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें