Prayagraj News : होलागढ़ में महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : प्रयागराज
होलागढ़ बाजार में चाकू से गोदकर महिला की हत्या और उसकी बहू को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने बरामद करते हुए कब्जे में ले लिया है। घटना के तीसरे दिन परिजनों ने श्रृंगवेरपुर धाम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। घटना को लेकर बाजार के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
बता दें कि होलागढ़ बाजार निवासी गीता देवी (55) पत्नी शिव शंकर केसरवानी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पट्टीदार पट्टीदार राजकुमार, संतोष कुमार एवं जितेंद्र कुमार पुत्रगण महरानीदीन एवं एक अज्ञात बदमाश पर लगा था। बताया जाता है कि आरोपी घर की चहारदीवारी लांघकर कमरे में पहुंचे थे और गीता देवी की हत्या कर दी। बीच बचाव में आई बहू विनीता को भी कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के तीसरे दिन गीता के शव को पीड़ित परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा श्रृंगवेरपुरधाम में अंतिम संस्कार किया गया है। हालांकि घटना मामले में नमाजद दो हत्याभियुक्तों में राजकुमार एवं संतोष कुमार गुप्ता पुत्रगण महरानीदीन को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बारादारी चौराहे से धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने आलाकत्ल चाकू बरामद करते हुए लिखा-पढ़ी कर विधिक कार्रवाई की है। इस बावत इंस्पेक्टर होलागढ़ अमित कुमार सिंह ने बताया कि नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है, जबकि फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार करते सलाखों में भेजा जाएगा। घटना के बाद से ही परिजन एवं आसपास के लोगों में मातम सा छाया रहा।