फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गऊघाट में बच्चे की हत्या कर भागा था बंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में एसओ मुट्ठीगंज पर चला दी थी गोली, उस समय बीए प्रथम वर्ष का था छात्र
विज्ञापन

2008 में प्रयागराज से हुआ था फरार, पचास हजार का इनाम था
प्रयागराज। शहर का शातिर अपराधी मेहरगनी उर्फ मेहरबान सिंह उर्फ बंटी गुरुवार को नोएडा में पकड़ लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैरों में गोली लगी थी। बंटी ईसीसी में पढ़ने के दौरान एक मासूम बच्चे की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था। पकड़े जाने पर उसने मुट्ठीगंज थाने में सिपाही की बंदूक छीनकर थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पर ही गोली चला दी थी। 2008 में जब वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ तो उस पर डीआईजी प्रयागराज ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 2008 के बाद वह आज पकड़ा गया।
विज्ञापन

मूल रूप से हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के छोटी जूलाहटी निवासी मेहरगनी उर्फ बंटी पीर बख्श सिंह का बेटा है। 2005 में उसने ईसीसी में बीए में प्रवेश लिया था। वह कालेज के बगल में मकान में किराए पर रहने लगा। अचानक एक दिन में मकान मालिक का आठ साल का बेटा गायब हो गया। बंटी भी अपने कमरे में नहीं था। पुलिस ने उसके कमरे का ताला तोड़ा तो देखा कि बच्चे का शव एक बक्से में बंद कर बंटी भाग निकला था। कालेज से उसका एड्रेस निकालकर पुलिस ने राठ से बंटी को गिरफ्तार किया। उसके मुट्ठीगंज थाने लाया गया। यहां उसने भारी बवाल कर दिया था। एक सिपाही की बंदूक छीनकर उसने एसओ पंकज मिश्रा पर फायर कर दिया। उसे किसी तरह पकड़कर काबू पाया गया। बंटी पकड़े जाने के बाद पुलिस अभिरक्षा से दो बार भागा था। 2008 में वह कचहरी से भाग निकला। डीआईजी ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें