फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : लूटी गई कार से बरामद हुआ था गांजा, वादी भी लिप्त था तस्करी में, उड़ीसा ले जाई जा रही थी खेप

Thu, 14 Mar 2024 11:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शंकरगढ़ में आठ मार्च की रात नारीबारी स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास एक्सयूवी गाड़ी लूट की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन दिन बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। अफसरों ने बताया कि आरोपियों ने दो बोलेरो व एक डस्टर से घेरकर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकरगढ़ के नारीबारी में एक्सयूवी 500 कार लूट के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि लूटी गई इस गाड़ी में ही गांजा भरा हुआ था और लूट के मुकदमे का वादी यानी गाड़ी का चालक खुद गांजा तस्करी में लिप्त था। गांजे की यह खेप उड़ीसा से लाई जा रही थी। फिलहाल अब वादी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


शंकरगढ़ में आठ मार्च की रात नारीबारी स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास एक्सयूवी गाड़ी लूट की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन दिन बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। अफसरों ने बताया कि आरोपियों ने दो बोलेरो व एक डस्टर से घेरकर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। मुकदमा वादी लूटी गई कार का ड्राइवर महेंद्र पाल निवासी कानपुर नगर बना।

खुलासे के दो दिन बाद सूत्रों का कहना है कि वादी महेंद्र पाल खुद गांजा तस्कर है और उसकी गाड़ी में भी उड़ीसा से तस्करी कर गांजा लाया जा रहा था। लुटेरों को गाड़ी में गांजा होने की सूचना थी। हालांकि इस संबंध में डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय का कहना है कि अभी उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मामले की विवेचना जारी है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना से मनमुटाव बनी वजह

पता चला है कि गांजा समेत कार लूट की इस वारदात की वजह लुटेरों और गांजा तस्कर गिरोह के सरगना के बीच मनमुटाव रही। दरअसल चारों पहले सरगना के लिए काम करते थे। हालांकि रुपयों को लेकर उनका मनमुटाव हो गया। जिसके बाद सरगना कानपुर निवासी महेंद्र पाल संग गांजे की तस्करी कराने लगा। इस बात का पता चला तो चारों आरोपियों ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। उन्हें तस्करी के रास्ते व अन्य चीजों की पूर्व से ही जानकारी थी। ऐसे में जब सरगना गांजे की खेप लेकर आया तो उसे आसानी से दबोचने के बाद आरोपी गांजा समेत कार लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें