फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बेच रहे थे गांजा और असलहे, पुलिस ने ग्राहक बनकर चार को दबोचा

Sat, 20 Feb 2021 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
इलाके में कुछ लड़कों ने सोशल मीडिया पर गांजा और असलहों की फोटो डालकर बेचना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो सोशल मीडिया पर ही संपर्क कर लड़कों को बुलाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लड़के सोशल मीडिया पर असलहों की फोटो लगाए हुए हैं। वे खुलेआम रेट लिखकर बता रहे हैं कि कोई भी उनसे तमंचे खरीद सकता है। एक ने तो गांजा की फोटो भी पोस्ट की थी। 

चौकी इंचार्ज बड़ोखर कनक कुमार यादव ने सोशल मीडिया के जरिये ही लड़कों से संपर्क किया और उनको भोगन नदी के किनारे बुलाया। उनके आते ही चारों ओर से घेर लिया गया। आरोपियों के पास से तीन असलहे और एक किलो गांजा मिला। पकड़े गए आरोपियों में हिमांशु सिंह निवासी मांडा खास, प्रदुम सिंह निवासी हलिया, सूरज तिवारी निवासी हंडिया और सद्दाम निवासी मांडा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें