फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरियों से गैंगरेप  का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Mar 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन

बम्हरौली में दो दलित किशोरियों से गैंगरेप के मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि मुख्य आरोपी इरफान के कहने पर ही चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब इरफान समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। बम्हरौली में 26 मार्च को शौच गई दो दलित किशोरियों से असलहे के बल पर गैंगरेप किया गया था। पांच बदमाशों ने 14 व 15 वर्षीय किशोरी संग बारी-बारी से दरिंदगी की थी।

विज्ञापन


आरोप था कि रात में ही शिकायत लेकर जाने के बाद भी बम्हरौली चौकी पुलिस व धूमनगंज थाने से पीड़िताओं के परिजनों को भगा दिया गया। बाद में मंत्री के दखल पर एक नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में बम्हरौली के पंतरवा निवासी इरफान नामजद था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद सनी पासी निवासी नीमसराय, अनस निवासी उमरी, हरीश उर्फ नेपाली व अमन के नाम प्रकाश में आए।

पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी कि तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को मीरापट्टी तालाब के पास से सनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अफसरों का दावा है कि पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। बताया है कि इरफान के कहने पर ही उसने व उसके तीन अन्य साथियों ने किशोरियों से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। मुख्य समेत अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें