फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 से 31 जनवरी तक होगा गंगा यात्रा का आयोजन

विज्ञापन
कैम्प कार्यालय में गंगा यात्रा योजना की तैयारी बैठक करते डीएम मार्कण्डेय शाही। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
27 से 31 जनवरी तककुंडा और मानिकपुर में 27 से 31 जनवरी तक गंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। गंगा यात्रा बिजनौर जनपद से प्रारंभ होकर बलिया, प्रतापगढ़ होते हुए कानपुर जाएगी। इन तीन दिनों में गंगा के तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुंडा और कालाकांकर के 18 ग्राम पंचायतें गंगा के किनारे बसी हैं। इनमें विकास खंड कुंडा अंतर्गत चौकापारपुर, खमसरा, गोतनी, मऊदारा, करेटी, दिलेरगंज, शाहपुर, मोहद्दीनगर, परसीपुर, जहानाबाद, नौबस्ता, समसपुर, हथिगंवा, कांटी अखैबरपुर तथा विकास खंड कालाकांकर अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनाहू, संग्रामपुर, मुरस्सापुर एवं मोहम्दाबाद उपरहार शामिल हैं।
डीएम मार्कण्डेय शाही ने बताया कि 27 जनवरी से आयोजित होने वाले गंगा यात्रा को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी विभाग मिल-जुलकर कार्ययोजना बनाएंगे और गंगा यात्रा का कार्यक्रम शानदार ढंग से संपन्न कराएंगे। उन्होंने सभी विभागों के अफसरों से कहा है कि गंगा यात्रा के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी एवं लोगों में जनजागरूकता लाने के लिए विविध प्रकार के कार्यक्रम गांवों में आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें