फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी

Mon, 08 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गंगा-यमुना का जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। इससे दोनों नदियों के किनारे वाले इलाकों पर रहने वाले हजारों परिवारों पर बाढ़ का खतरा मंडराने रहा है। हालांकि दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से अभी बहुत दूर है लेकिन जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार इसी तरह रही तो छह-सात दिन में खतरे के निशान पर पहुंच जाएगा। प्रशासनिक अफसरों का मानना है कि हरिद्वार और एमपी में हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


फाफामऊ में रविवार को गंगा का जलस्तर 80.81 मीटर दर्ज किया गया। फाफामऊ में गंगा 18 सेंटीमीटर बढ़ीं। वहीं, छतनाग में गंगा के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। वहां गंगा का जलस्तर 79.48 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार सबसे अधिक है। शनिवार को नैनी में यमुना का जलस्तर 33 सेंटीमीटर बढ़कर 80.23 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कछारी इलाकों में हड़कंप मचा है और लोगों ने गृहस्थी समेट रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को एलर्ट कर दिया है। साथ ही बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें