फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-यमुना के जलस्तर में फिर मामूली वृद्धि, कछार में चिंता

विज्ञापन
Ganga Yamuna Water Level - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
हरिद्वार-नरोरा-कानपुर से गंगा में तीन लाख क्यूसेक फिर छोड़ा गया पानी
विज्ञापन

प्रयागराज। गंगा-यमुना के जलस्तर में शनिवार को फिर मामूली वृद्धि शुरू हो गई। इससे कछार में बाढ़ को लेकर चिंता बनी हुई है। देर शाम सिंचाई बाढ़ खंड के अभियंताओं ने बाढ़ जैसी स्थिति से इंकार किया, लेकिन कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश व अन्य हिस्सों में अगर तेज बारिश का क्रम बना रहा तो परेशानी बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम के अनुसार बृहस्पतिवार की रात 10 बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 81.38 मीटर, छतनाग में 80.57 मीटर और नैनी में यमुना का जल स्तर 81.24 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा में इस दिन भी हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बांधों को मिलाकर तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। देर रात गंगा-यमुना में आधा-आधा सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि होती रही। अभियंताओं का कहना है कि अगर एमपी के अलावा दूसरे इलाकों में भी फिर अधिक वर्षा हुई और केन, बेतवा के बांधों से पानी छोड़ा जाता रहा तो कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें