गंगागुरुकुल में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जागरूकता अभियान
प्रयागराज। गंगागुरुकुल स्कूल में शनिवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लैंगिक समानता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने केलिए आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में लैंगिक समानता के भाव को पिरोना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन आफिसर पंकज मिश्र ने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विषय में जागरूक किया। इस मौके पर शिष्या सिंह राठौर ने बेटियों, महिलाओं के संचालित हेल्प लाइन के बारे में जानकारी देने के साथ इसकी गोपनियता के बारे में बताया। काउंसलर प्रियंका पांडेय ने संवाद के जरिए जागरूकता फैलाने की बात कही। कार्यक्रम में पर्वतारोही अवधेष बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप एवं महेन्द्र प्रताप ने छात्रों को जागरूक किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या अल्पना डे ने किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता ने अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट अभिनंदन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माधुरी श्रीवास्तव ने धन्यवाद किया।