फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-यमुना बचाने को बनाई मानव शृंखला

Mon, 13 Jul 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद। गंगा, यमुना में गंदे नाले का पानी न गिरे इसके लिए रविवार को मानव श्रृंखला बनाई गई। तेलियर गंज से लेकर अलोपीबाग ब्रिज तक जगह-जगह सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोग मानव शृंखला का हिस्सा बने। 

मुख्य आयोजन एमएनएपआईटी के गंगा गेट पर हुआ। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच विधिविधान से गंगा पूजन, आरती हुई। सभी लोगों ने एक स्वर में गंगा यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नालों का पानी सीधे नदियों में प्रवाहित न करने की मांग दोहराई। महर्षि विद्यामंदिर, सुमन विद्या निकेतन, कर्नलगंज इंटर कालेज, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कालेज, बीबीएस इंटर कालेज, एकल विद्यालय, इन्रव्हील क्लब, रोटरी क्लब, सिविल डिफेंस, लेडीज क्लब के सदस्यों मानव शृंखला बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद केशव प्रसाद मौर्य, महापौर अभिलाषा गुप्ता, जिलाधिकारी कौशलराज  शर्मा,
डा.दीनानाथ दीन, हाजी निजामुद्दीन, सरदार अजीत सिंह, मंजू शर्मा, विनोद चंद्र दुबे, सूरज पाल सिंह, सुनील केशरवानी, सर्वज्ञ पांडेय, अरविंद यादव, संतोष गुप्ता, अधिवक्ता सुनीता शर्मा, बाल कृष्ण पांडेय आदि शामिल हुए।   संयोजक देवेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह ने मानव शृंखला में शामिल सभी विद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन विजय चंद्र श्रीवास्तव, धन्यवाद ज्ञापन शरद चंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें