फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्थिर, घटने लगी यमुना

विज्ञापन
Ganga Yamuna - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। गंगा सोमवार की शाम स्थिर हो गई, जबकि यमुना का जलस्तर घटने लगा है। इससे कछारी इलाकों में बाढ़ के संकट से जूझ रहे लोगों को एक बार फिर राहत की उम्मीद दिखने लगी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम के अनुसार रविवार की रात 10 बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 81.46 मीटर पर स्थिर हो गया। इसी तरह नैनी में इस समय तक यमुना का जल स्तर 81.24 मीटर रिकार्ड किया गया। यमुना दो सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घटने लगी है। हालांकि गंगा में इस दिन भी हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बांधों से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। हरिद्वार से 51140 क्यूसेक, नरोरा से 22582 क्यूसेक और कानपुर से 1,54,746 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें