गंगा तट पर 10 से 14 अगस्त तक पांच दिवसीय 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम आयोजित होगा। सोमवार को गंगा पूजन होगा। आयोजक श्रीश बाहुबली महाराज ने बताया कि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम मनीष वर्मा और स्थानीय साधु-संत पूजन में शामिल होंगे। 6 वर्ष के बालक श्रीश बाहुबली महाराज की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप लेने जा रहा है।
इसका आमंत्रण पत्र राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और कई कैबिनेट मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भेजा गया है। कार्यक्रम संयोजक दीपा मौर्य ने लोगों से इसमें पहुंचने का अनुरोध किया है। उत्तरप्रदेश संस्कृति विभाग कार्यक्रम में भगवान शिव से संबंधित पांच दिवसीय सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।