फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 03 Aug 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सिध्देश्वर नाथ पहाड़ी महादेव पर अपने साथियों के साथ मिलकर सफाई में जुटे भाजपा नेता योगेश शुक्ला
विज्ञापन
भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सावन माह में लाखों भक्त शिवालयों में आते हैं, अतः स्वच्छ वातावरण समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने चिंता जताई कि प्लास्टिक कचरा नालों से टौंस व गंगा जी में जा रहा है। शुक्ल ने समाजसेवियों व युवाओं से धार्मिक स्थलों से पॉलिथीन कचरा वापस लाकर नष्ट करने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं से महीने में एक दिन टोली बनाकर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

मौके पर गंगा प्रसाद मिश्र, राजेश द्विवेदी, रंजय मिश्रा, पप्पू केशरी, मुन्ना मिश्रा, आशुतोष तिवारी, कपिल मिश्रा, अनूप पांडेय, विमल कोल, विजय सिंह, संदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें