विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहा कि बच्चों का भविय केवल विद्यालय या केवल अभिभावकों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि दोनों को मिलाकर ऐसे सकारात्मक माहौल का निर्माण करना है, जिसमें बच्चों का भविय अपनी पूरी सुगंध के साथ पल्लवित एवं पुपित हो सके।
गंगा गुरूकुलम के विवेकानंद सभागार में शनिवार को नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के लिए इंडकन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविय के लिए बातचीत की। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का भी प्रस्तुतीकरण किया। अभिभावकों का स्वागत विद्यालय की संयोजिका रिंकू श्रीवास्तव और कविता चक्रवर्ती ने किया।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहा कि बच्चों का भविय केवल विद्यालय या केवल अभिभावकों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि दोनों को मिलाकर ऐसे सकारात्मक माहौल का निर्माण करना है, जिसमें बच्चों का भविय अपनी पूरी सुगंध के साथ पल्लवित एवं पुपित हो सके। साथ ही उन्होंने अनुशासन के महत्व को बताते हुए अभिभावकोें से आग्रह किया कि वे बच्चों की मोबाइल से दूरी बनाकर रखें एवं उन्हें अच्छे लेखकों की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें।
इसके पूर्व रिंकू श्रीवास्तव ने कहा कि हमें अपने बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए मिल-जुलकर काम करना है। बच्चों का सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास तभी संभव है जब उन्हें घर एवं विद्यालय दोनों जगह अच्छा माहौल मिलेगा। पिछले 21 वर्षों से लोकमणि लाल के सपनों को साकार करते हुआ यह विद्यालय बच्चों के विकास में लगा हुआ है। कविता चक्रवर्ती ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनका आध्यात्मिक विकास भी यहां किया जाता है।
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरस्वती वंदना का गायन हुआ। कक्षा दो, तीन, चार एवं पांच के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी कविता का पाठ किया। फिर कक्षा एक के विद्यार्थी समूह द्वारा एकन गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने गीता के लोकों का वाचन किया एवं विद्यालय का प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी गीत गाया एवं छह तथा सात के विद्यार्थियों ने मनोहर नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रकार नव प्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।