आधी-अधूरी बारिश उमस पर बेअसर, चढ़ा पारा
जिले में बुधवार सुबह हुई आधी-अधूरी बारिश उमस पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकी। तापमान में मंगलवार की अपेक्षा 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से हवाएं भी थम गईं। ऐसे में आर्द्रता का प्रभाव बढ़कर 65 फीसदी के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 13 सितंबर तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। 14 व 15 सितंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है।