10 अभ्यर्थियों को पास कराने का लिया था ठेका
पूछताछ में सॉल्वर ने कई अन्य अहम खुलासे किए हैं। बताया कि उसने शिवम ने लखनऊ, उन्नाव, अमेठी व प्रयागराज में करीब 10 अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लिया था। प्रत्येक अभ्यर्थी से 80 हजार की डील हुई थी और 30 हजार एडवांस भी लिए गए थे। शिवम अपने परिचित पटना, बिहार निवासी देवराज के जरिए सॉल्वर की व्यवस्था करता था। यह भी बताया कि शिवम ने बतौर एडवांस उसके खाते में तीन लाख रुपये जमा कराए थे।
उन्नाव में हुई थी तीनों गिरफ्तारियां
पीईटी के दौरान 15 अक्तूबर को उन्नाव में सॉल्वर समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे। इनमें मूल अभ्यर्थी पुष्पेंद्र यादव निवासी थरवई और उसके साथी अंकित मौर्य निवासी थरवई थाना क्षेत्र के अड़हनपुर गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा सॉल्वर सत्यम पांडेय भी गिरफ्तार किया गया था। सत्यम से पूछताछ में ही शिवम के नाम का खुलासा हुआ।