फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर रुपये उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
लालगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी की कार के साथ एटीएम चोर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का लालगंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, नकदी, स्वैप मशीन, लैपटॉप समेत फर्जी एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। जेठवारा इलाके के रहने वाले तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाल बृहस्पतिवार सुबह संगम चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच संगम चौराहे पर पुलिस ने एक कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। कार की तलाशी के दौरान फर्जी नंबर प्लेट, एक स्वैप मशीन, एक लैपटॉप, 18 फर्जी एटीएम कार्ड समेत साढ़े चौदह हजार नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से रुपये गायब करने का खुलासा हुआ। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एटीएम बूथ में लोगों की मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड लेकर मशीन में स्वैप कर लेते थे। बाद में लैपटॉप की मदद से एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से रुपये उड़ा देते थे।
विज्ञापन

इन लोगों ने लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, रायबरेली, कौशांबी, अमेठी समेत आसपास के दर्जनभर से अधिक जनपदों में कई लोगों को लंबी चपत लगाई। गिरफ्तार आरोपी जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय पतुलकी निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ आशीष, काछा पूरे बोधराम निवासी उमेश यादव व पतुलकी निवासी जितेंद्र बहादुर यादव उर्फ बबलू को पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
आरोपी भूपेंद्र व उमेश के खिलाफ अलग-अलग जिलों में दस मुकदमें दर्ज हैं। दोनों चोरी के आरोप में लखनऊ में जेल भी जा चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामसूरत सोनकर, सीओ, लालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें