फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज नगर निगम : पार्षदों के साथ गणेश केसरवानी ने ली महापौर पद की शपथ, संभाला कार्यभार

Fri, 26 May 2023 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.30 बजे से होना था लेकिन, बारिश की वजह से उसे दोपहर 12 बजे कर दिया गया। हालांकि सुबह दस बजे से ही सांसदों, विधायकों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। उप मुख्यमंत्री तथा गणेश केसरवानी तकरीबन पौने एक बजे मंच पर पहुंचे।  शपथ ग्रहण के बाद सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक गदा को निवर्तमान महापौर अभिलाषा ने नए मेयर गणेश कोे सौंपा।
विज्ञापन
1 of 5
उमेशचंद्र गणेश केसरवानी को महापौर पद की शपथ दिलाते कमिश्रनर विजय विश्वास पंत। - फोटो : अमर उजाला
शहर की नई सरकार शुक्रवार को अस्तित्व में आ गई। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी संग सभी पार्षदों ने पद की शपथ ली। फिर महापौर ने नगर निगम जाकर कार्यभार संभाला। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में शहर को संवारने एवं स्वच्छ बनाने के साथ भव्य एवं दिव्य महाकुंभ का संकल्प लिया गया। इस दौरान महापौर एवं पार्षदों के पक्ष में लगातार नारे भी लगते रहे।








शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.30 बजे से होना था लेकिन, बारिश की वजह से उसे दोपहर 12 बजे कर दिया गया। हालांकि सुबह दस बजे से ही सांसदों, विधायकों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। उप मुख्यमंत्री तथा गणेश केसरवानी तकरीबन पौने एक बजे मंच पर पहुंचे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने 1.05 बजे गणेश केसरवानी को महापौर पद की शपथ दिलाई। 

इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने गणेश केसरवानी को परंपरागत गाउन पहनाया जिसमें उन्होंने शपथ ली। इसी क्रम में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर गणेश केसरवानी को चांदी की गदा प्रदान की। फिर महापौर ने बारी-बारी से 10-10 पार्षदों को शपथ दिलाई।
 
विज्ञापन

2 of 5
शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम केशव को स्मृति चिन्ह सौंपते कमिश्रनर विजय विश्वास पंत। - फोटो : अमर उजाला
समारोह के दौरान प्रयागराज को देश के चुनिंदा शहरों में शामिल करने की संकल्पना प्रस्तुत की गई। उप मुख्यमंत्री ने कहा, 2019 का कुंभ सभी को याद होगा। निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता के समय में सराहनीय काम हुआ। अब महाकुंभ है। यह और दिव्य एवं भव्य होगा। प्रयागराज में ट्रिपल इंजन की सरकार है। महाकुंभ के आयोजन में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने महापौर के अतिरिक्त भाजपा सहित अन्य दलों के पार्षदों से भी इसमें आहुति देने के लिए आगे आने की अपील की।इससे पहले स्वागत करते हुए डीएम संजय कुमार खत्री ने भी दिव्य महाकुंभ की बात कही। बोले, महाकुंभ सामने है। पूरे विश्व की नजर प्रयागराज की ओर है। प्रयागराज भी भव्य एवं दिव्य महाकुंभ के लिए तैयार हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास कार्य जारी है। नए महापौर और पार्षदों की अगुवाई में इसे और समृद्धि मिलेगी।

4 of 5
नए महापौर को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक गदा सौंपतीं निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला
महापौर गणेश केसरवानी ने भी इस संकल्प को दोहराया। फिर नगर निगम जाकर उन्होंने कार्यभार संभाला। नगर निगम में भी उन्होंने स्वच्छ शहर एवं भव्य महाकुंभ के संकल्प को दोहराया। अंत में नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.रंजना त्रिपाठी ने कुशलता तथा गरिमापूर्ण तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शपथ ग्रहण के बाद महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यभार ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, सांसद केशरी देवी पटेल, डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेई, पियूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी डॉ.केपी श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र सिंह गौर समेत अनेक विशिष्टजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें