पतंजलि नर्सरी स्कूल, प्रयागराज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा, गरिमा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई।
पतंजलि नर्सरी स्कूल, प्रयागराज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा, गरिमा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रीमती वंदना अग्रवाल ने विषय-प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए दोनों महान नेताओं के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय के प्रेप, के.जी. एवं कक्षा के बच्चों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, आदर्शों और देशप्रेम पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों में दोनों महान विभूतियों के सत्य, अहिंसा, सादगी, देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा के संदेशों को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शिक्षिकाओं द्वारा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं देशप्रेम के संदेशों से ओत-प्रोत सुमधुर कविताओं का पाठ किया गया। साथ ही बापू के प्रिय भजनों के सामूहिक गायन से वातावरण भावपूर्ण एवं भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से शास्त्री जी के सादगीपूर्ण, कर्मठ एवं आदर्श जीवन को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया।
समारोह के अंतिम चरण में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती विभा श्रीवास्तव ने सभी शिक्षिकाओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के मूल्यों को आत्मसात कर बच्चों में नैतिक संस्कारों का बीजारोपण करना ही एक शिक्षक का सच्चा कर्तव्य है।