फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, पानी के बाद मौसम हुआ सुहाना

Thu, 26 May 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सुहाना मौसम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दो दिन से रात में और बुधवार की दोपहर एक बजे आई आंधी और पानी से लोगों को भले ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ा हो लेकिन इससे मौसम जरूर सुहाना हो गया है। अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पास ही टिका रहा जबकि रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई है।  दोपहर बाद छाए बादल देर रात तक जमे रहे और उन्होंने बूंदाबांदी भी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलती रही। इससे विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई। मौसम विज्ञानी अभी आंधी और बारिश की संभावना जता रहे हैं। इससे गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इस बार गर्मी अप्रैल और मई में नए रिकार्ड बनाए हैं। तापमान 47 के करीब तक पहुंच गया। बीच-बीच में तापमान में उठापटक भी होती रही। इससे शहरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तटीय इलाकों में आए चक्रवाती तूफान का असर यहां के मौसम पर भी पड़ा। दो दिनों में तीन बार तूफान आने के साथ हल्की बारिश भी हुई। तूफान आने से इलाहाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बादल छा गए। बुधवार की दोपहर बारिश भी की। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 3.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश होने से मौसम सुहाना हुआ।   घरों में बैठे लोग बाहर निकल आए। शाम को लोग चंद्रशेखर आजाद पार्क, खुसरोबाग, मिंटो पार्क सहित कई पार्कों में पहुंच गए। बारिश के चलते नमी में भी गर्मी के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 90 फीसदी पर बरकरार रही। न्यूनतम नमी में भी दो फीसदी का इजाफा हुआ। मंगलवार को दिन का तापमान 40.2 फीसदी और न्यूनतम 22.9 फीसदी पर टिका रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनीत द्विवेदी ने बताया कि चक्रवात का असर दो दिनों तक बरकरार रहेगा। इसके बाद फिर उमस बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें