फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष से सफलता तक: आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं फूलपति देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमित संसाधनों और सामाजिक बंदिशों के बीच संघर्ष करते हुए फूलपति देवी ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली बहादुरपुर की फूलपति न सिर्फ अपने परिवार का सहारा बनीं बल्कि गांव की कई महिलाओं को रोजगार का हुनर भी सिखा रही हैं।
विज्ञापन

फूलपति देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ अपने जीवन की नई शुरुआत की। पहले सिलाई का काम सीखा और फिर अपने इस हुनर को आय का साधन बना लिया।
उनके इस प्रयास से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया। साथ ही घर की जिम्मेदारियों को संभालना आसान हुआ।
अब फूलपति देवी अपने गांव में 18 अन्य महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दे रही हैं। वहीं उनके मार्गदर्शन में कई महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
उनका कहना है कि यदि महिलाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी मुश्किल को पार कर सकती हैं। उनका सपना है कि गांव की हर महिला आत्मनिर्भर बने
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें