फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक यूपीए ने किए सिर्फ घोटाले

Wed, 01 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अंदावा में आयोजित किसान महासम्मेलन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को मौनी बाबा कहते हुए उनके दोनों कार्यकाल पर निशाना साधा। कहा, यूपीए वन हो या फिर यूपीए टू। इन दस सालों के दौरान यूपीए ने एक काम बखूबी अच्छा किया। वह काम था घोटाले का। यूपीए सरकार ने अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक घोटाले किए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में इसरो, टूजी घोटाला, आकाश में अगॉस्टा हेलीकॉप्टर घोटाला, जमीन पर आदर्श सोसाइटी घोटाला, दरिया में सबमरीन घोटाला और पाताल में कोयला घोटाला यूपीए सरकार की प्रमुख उपलब्धि है। कहा कि अभी चंद रोज पहले कांग्रेस के राहुल बाबा कह रहे थे बीजेपी अपने काम का हिसाब-किताब दे। उसने दो साल में क्या दिया। यहां मंच पर अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि ‘राहुल बाबा हमने बोलने वाला और काम करने वाला पीएम दिया है।’   आपने तो न बोलने वाले मौनी बाबा को पीएम बनाकर बिठा दिया था। बीते दस साल लोग उनके बोलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान शाह ने मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों का बखान किया। शाह ने कहा कि अखिलेश सरकार का वर्ष 2017 में जाना तय है। भाजपा शासित राज्यों का जिक्र करते हुए शाह ने बताया कि वहां हर एक गांव की सड़क से कनेक्टिंग है। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों में 24 घंटे बिजली की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें