फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खाना बनाने को लेकर आपस में भिड़े साथी, चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव में खाना बनाने को लेकर दो साथी आपस में भिड़ गए। जिसमें एक युवक चाकू के हमले में घायल हो गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना मंडावली मीरपुर गांव निवासी शुभम पुत्र धर्मपाल, नजीबाबाद थाने के सहानपुर गांव निवासी इमरान पुत्र शरीफ आसेपुर गांव में एक ही साथ कमरा लेकर रहते हैं। दोनों साथ मिलकर सोनपापड़ी बेचने का काम करते हैं। दीपावली की रात खाना बनाने को लेकर दोनों साथी आपस में भिड़ गए। गुस्साए इमरान ने शुभम पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी घायल ने अपने पिता को दी। पिता की तहरीर पर हंडिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें