फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बार-बार बिजली कटौती से शहर बेहाल, हर घंटे प्रभावित रही आपूर्ति

Tue, 09 Jun 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को सोमवार को भी बिजली संकट से राहत नहीं मिल सकी। शहर के विभिन्न इलाकों में हर एक घंटे बाद आधे घंटे से लेकर डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। कई क्षेत्रों में चार से पांच बार बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट, उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तेलियरगंज, सलोरी, गोविंदपुर और छोटा बघाड़ा, दारागंज, बक्सी बांध, अल्लापुर, अलोपीबाग, राजापुर, कटरा क्षेत्रों में रविवार रात भर आधे-आधे घंटे के अंतराल पर बिजली आती-जाती रही।

लीडर रोड, कल्याणी देवी, अटाला, मिर्जा गालिब रोड, दरियाबाद, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, कसारी-मसारी, आनंदपुरम और चकिया क्षेत्रों में रविवार रात से ही बिजली की अनियमित आपूर्ति जारी रही।
विज्ञापन

पीपलगांव, बेनीगंज, अयोध्यापुरी, खुल्दाबाद और लूकरगंज क्षेत्रों में रविवार देर रात तक तकनीकी खराबियों के कारण भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बेली क्षेत्र के बलरामपुर फीडर और बैरहना स्थित सावित्री पार्क क्षेत्र में माधवपुर फीडर की बिजली सोमवार दोपहर करीब तीन बजे केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने के कारण बाधित हो गई।

पेड़ गिरने से झुके दो बिजली के खंभे, घंटों बाधित रही आपूर्ति





राजरूपपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक पेड़ गिरने से दो बिजली के खंभे बुरी तरह झुक गए। पेड़ में बिजली के केबल भी फंस गए, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया और मार्ग करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे स्थानीय लोगों को कई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद विभाग ने बिजली चार बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई।

केबल कार्य के चलते आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति



पावर हाउस कमला नेहरू रोड उपकेंद्र 11 केवी लीडर रोड पोषक से जुड़े 630 केवीए मालगोदाम-2 ट्रांसफार्मर पर एबी केबल लगाई जाएगी। इस कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी।

मुख्य अभियंता ने बमरौली उपकेंद्र का किया निरीक्षण

बमरौली बिजली उपकेंद्र का मुख्य अभियंता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था, उपकरणों की स्थिति एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके उपरांत मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें बमरौली क्षेत्र के अधिशासी अभियंता तथा सभी उपखंड अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें