फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे से मुक्त कराई जमीन, चार दुकानें गिराईं

Sun, 03 Apr 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हटाया अत‌िक्रमण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एडीए ने शनिवार को अलोपीबाग आवास योजना में भूखंड संख्या 135 को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस जमीन पर कब्जा कर चार दुकानें बना ली थीं, जिसे गिराने के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध का भी प्रयास किया लेकिन एडीए दस्ते के साथ गई पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

एडीए का दस्ता सचिव वंदना त्रिपाठी, जोनल अधिकारी आलोक पांडेय, एसीएम, सीओ दारागंज एवं एसओ जार्जटाउन समेत कई थानों की पुलिस के साथ दिन में अलोपीबाग पहुंचा। यहां ढिंगवस कोठी के बगल में स्थित योजना के प्लाट नंबर 135 पर मंगल यादव ने अवैध रूप से कब्जा कर चार दुकानें बनवा दी थीं। इन दुकानों को पूर्व में सील करने के साथ गिराने का आदेश भी पारित था। साथ ही हाईकोर्ट ने ध्वस्तीकरण के क्रियान्वयन का भी आदेश दिया था। दस्ते ने पहुंचते ही जेसीबी से दुकानें गिरानी शुरू की।
चारों दुकानें ध्वस्त होने के बाद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जेसीबी के सामने खड़े हो गए। इस बीच पुलिस ने बल प्रयोग किया तो विरोध करने वाले पीछे हटे। कार्रवाई में एडीए के जेई प्रभु नारायण, बीआई राम सूरत सिंह, योगेंद्र राय भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें