फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ की चार सेतु परियोजनाओं से जल्द बदलेगी प्रयागराज की सूरत

Mon, 29 Oct 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
कुंभ के तहत सेतु निर्माण निगम की चार परियोजनाओं से जल्द ही शहर की सूरत बदलने वाली है। हाईकोर्ट फ्लाईओवर के आखिरी स्लैब की ढलाई रविवार को पूरी कर ली गई। सेतु निगम के अफसर एकलव्य चौराहे से इस पुल पर पैदल चलकर करियप्पा गेट के सामने पार हुए। इसी के साथ इस पुल की तराई का काम शुरू हो गया है। एमएनआईटी के पास पूरे गड़ेरिया-गोविंदपुर मार्ग पर आरओबी के आखिरी स्लैब की ढलाई 31 अक्तूबर तक पूरी होने की उम्मीद है। पानी टंकी आरओबी का भी काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इस पुल को सड़क से जोड़ने के लिए सेना की जमीन की उपलब्धता की अनुमति सोमवार को मिलने की उम्मीद है। रामबाग फ्लाईओवर पर रेलवे के तीन स्लैब को छोड़कर शेष काम चालू महीने के अंत तक पूरा करने लेने का सेतु निगम के अफसरों ने दावा किया है। छह अन्य आरओबी और पुल दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में पूरे होंगे। पखवारे भर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात को इन पुलों का खुद निरीक्षण कर अफसरों को समय से काम पूरा करने के लिए चेताया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट फ्लाईओवर के आखिरी स्लैब की ढलाई रविवार को पूरा होने के बाद मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने शाम को निरीक्षण किया। इस दौरान सेतु निगम के सीपीएम ने अफसरों के साथ पुल पर पैदल चलकर निर्माण की गुणवत्ता भी परखी। उनके अनुसार हाईकोर्ट फ्लाईओवर पर टेस्टिंग के बाद 24 नवंबर तक यातायात आरंभ कराया जा सकता है। अफसरों के अनुसार इस पुल पर ढाई माह के भीतर 40 स्लैब की ढलाई का काम पूरा किया गया। इसी तरह पानी टंकी के पास जीटी रोड पर खुसरोबाग-लूकरगंज मार्ग पर डबल लेन आरओबी का निर्माण भी पूरा होने केकरीब है। स्लैब ढलाई के बाद अब पुल को सड़क से जोड़ने के लिए सेना की जमीन मांगी गई है। इसके लिए सेना से 254 मीटर जमीन लेनी है। इसके बदले प्रशासन ने सेना को जमीन उपलब्ध करा दी है।

सोमवार को सेना की अनुमति मिलने के बाद पुल को सड़क से जोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। लाउदर रोड पर रामबाग रेलवे स्टेशन के पास इलाहाबाद-वाराणसी रेल खंड पर डबल लेन आरओबी के निर्माण पर भी सेतु निगम ने 29 स्लैब की ढलाई पूरी कर ली है। अब रेलवे के हिस्से का ही काम वहां बाकी रह गया है। प्रयाग-फाफामऊ रेलवे स्टेशन के बीच एमएनआईटी के पास पूरे गड़ेरिया-गोविंदपुर मार्ग पर बनने वाले डबल लेन आरओबी के भी आखिरी स्लैब की ढलाई का काम 31 अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस चारों सेतु परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर को जाम की मुश्किलों से काफी हद तक निजात मिल जाएगी और यातायात सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन


बेगमबाजार-भगवतपुर मार्ग पर 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी का निर्माण लटकने के बाद रविवार को मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल ने इसके दोनों छोर पर दीवार खड़ी कर कुंभ तक बंद रखने का निर्देश दिया। ताकि कुंभ के दौरान इस पुल पर वाहन लेकर या पैदल न चढ़ने पाए। मंडलायुक्त ने सेतु निर्माण निगम के अफसरों को निर्देशित किया कि वह दोनों तरफ दीवार बनाकर बेगम बाजार आरओबी को बंद कर दें, लेकिन इसके पिलर और दीवारों को पेंट माई सिटी के तहत रंगवाकर खूबसूरत बनाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें