थाना क्षेत्र के एक गांव की एक व्यक्ति का आरोप है कि वह और उसकी पत्नी 30 जनवरी को माघ मेले में गए थे। घर पर नाबालिग बेटी अकेली थी। स्नान से लौटने पर देखा तो बेटी नहीं थी। पड़ोसियों ने बताया कि बगल गांव के चार लोग बेटी को लेकर कहीं चले गए।
व्यक्ति का आरोप है कि बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम फाजिलाबाद कालूपुर निवासी सूरज कुमार सरोज, उसकी मां आशादेवी, बहन मोहनी सरोज और साथी शहजाद ने बेटी को अगवा किया है। अपह्वत किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की आरोपी हत्या कर सकते हैं। मऊआइमा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नाबालिग बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।