फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के गुर्गे समेत चार अन्य के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त

Mon, 17 Aug 2020 01:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आपराधिक तत्वों के खिलाफ जिला पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके तहत अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही अन्य कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अतीक अहमद के गुर्गे समेत चार लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। जिन चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है, उनमें शामिल जावेद अहमद पुत्र जमीर अहमद निवासी बक्सीबाजार खुल्दाबाद अतीक अहमद का करीबी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वह अतीक के आईएस 227 गैंग का सक्रिय मेंबर है। पुलिस ने बताया कि उसके नाम से दो शस्त्र लाइसेंस जारी है, जिनमें से एक पिस्टल जबकि दूसरा डीबीबीएल का है। दोनों ही लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति करते हुए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

इसके अलावा मुट्ठीगंज निवासी रंजन केसरवानी, गौहनिया घूरपुर निवासी राम बहादुर पटेल, और दीपेश कुमार यादव निवासी मुट्ठीगंज के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की भी संस्तुति की गई है। पुलिस का कहना है कि इन सभी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और यह भी आशंका है कि यह लाइसेंसी असलहे का दुरुपयोग कर सकते हैं। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्कृति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें