फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सुलेमसराय से एयरपोर्ट तक फोरलेन सड़क जल्द, जमीन अधिग्रहण में ही कुल 50 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Thu, 08 Jun 2023 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झलवा से एयरपोर्ट के बीच सड़क के दायरे में आने वाले घर एवं काश्तकारों की जमीन चिह्नित करने के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण पर ही कुल 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काश्तकारों को 12 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
फोरलेन हाईवे। सांकेतिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट तक का रास्ता जल्द ही सुलभ एवं आसान हो जाएगा। सुलेमसराय से एयरपोर्ट तक फोर लेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुलेमसराय से झलवा के बीच जमीन की पैमाइश हो चुकी है। एयरपोर्ट को सभी प्रमुख स्थानों एवं मार्गों से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को जीटी रोड से जोड़ने के लिए सुलेमसराय तक फोर लेन सड़क के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


झलवा से एयरपोर्ट के बीच सड़क के दायरे में आने वाले घर एवं काश्तकारों की जमीन चिह्नित करने के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण पर ही कुल 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काश्तकारों को 12 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि इस मार्ग पर काश्तकारों के छोटे-छोटे भूखंड हैं। किसानों की अधिक संख्या की वजह से समय ज्यादा लग रहा है। उनका कहना है कि एक सप्ताह में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुलेमसराय से झलवा तक भी फोर लेन सड़क की जद में आने वाली जमीन चिह्नित कर ली गई है। अफसरों का कहना है कि इस मार्ग पर बहुत कम संख्या में काश्तकारों की जमीन या मकान सड़क की जद में आ रहे हैं। ज्यादा जमीन सेना की है। ऐसे में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की बात कही जा रही है। डीएम का कहना है कि पूरी जमीन की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सेना से भी बात की जा रही है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उनका यह भी कहना है कि एक साल में सड़क निर्माण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें