पिता ईश्वर चंद्र राज मिस्त्री है और मां शिमला देवी उर्फ कमला पास की कालोनी के घरों में खाना बनाने व साफ सफाई का काम करती है। मोहल्ले वालों ने बताया कि सुबह सभी घर से काम पर चले जाते है। सोमवार को भी शिव प्रकाश की मां उसके छोटे बेटे अनमोल दो वर्ष को लेकर काम पर चली गई थी। वहीं भाई व पिता भी अपने काम पर चले गए थे। बहन क्रांति इन दिनों किसी रिश्तेदार के यहां है।
पूछताछ में आरोपी ने कहा, रोज रोज की किच किच से परेशान था
एसपी यमुनापार व सीओ करछना ने आरोपी शिव प्रकाश से बातचीत की। बातचीत के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा किचकिच करती थी। इसलिए वह परिवार से अलग हो गया था। साथ ही उसे समय से खाना भी नहीं दिया करती थी। पत्नी से विवाद को ही उसने हत्या का कारण बताया है।
सुबह बच्चों को स्कूल ले गई थी सोनी
सोनी सोमवार सुबह बच्चों को तैयार कर उन्हें टिफिन देकर अपने साथ पास बस्ती में स्थित स्कूल में छोड़ने गई थी। लेकिन जब मासूम स्कूल से लौटे तो घर के बाहर भीड़ देखकर वह घबड़ा गए। आस-पास की महिलाओं ने मासूमों को संभाला व पास स्थित एक घर में ले गई। छह वर्षीय पुत्र सुशांत ने बताया कि मम्मी मुझे और सौम्या को सुबह स्कूल छोड़ने गई थी। पापा मम्मी मे अक्सर विवाद व मारपीट हुआ करती थी। सुबह भी दोनों किसी बात को लेकर लड़ रहे थे। स्कूल से लौटने के बाद मोहल्ले वालों ने मासूमों को अपने घर में रखा लेकिन वह इस बात से अनजान थे कि मां की पिता ने हत्या कर दी।
फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुकी थी सोनी
नैनी। सोनी के मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों में दहेज की मांग को लेकर विवाद होता था। इसे लेकर कई बार समझौता भी हो चुका है। सोनी ऊबकर फांसी लगाने का प्रयास भी कर चुकी थी। मां ने बताया कि रविवार सुबह उसकी बेटी सोनी से बात हुई थी। सोनी ने बताया था कि उसका पति नशे में घर आया है और मायके वालों को गाली देते हुए मारपीट कर रहा है। सोमवार को पुलिस वालों ने फोन करके बताया कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। लेकिन उन्होंने उसकी मौत का कारण नहीं बताया। संवाद