फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी का मिला शव

Mon, 22 May 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। रहपुरा जागीर गांव में दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए युवक का शव पेड़ के पास पड़ा मिला। शव के पास ही एक रस्सी पेड़ से लटक रही थी। पुलिस और परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। गांव में चर्चा है कि युवक की हत्या की गई है। रहपुरा जागीर गांव निवासी चरन सिंह (19) के खिलाफ एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आठ महीने पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 15 दिन पहले उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। रविवार को उसके परिजन रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। गांव के कुछ लोग जब खेतों की ओर गए थे उन्हें चरन सिंह का शव नीम के पेड़ के पास पड़ा दिखा। पेड़ से एक रस्सी लटक रही थी। तुरंत ही उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

युवक की गर्दन पर निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव यहां फेंक दिया गया। आत्महत्या दिखाने के लिए रस्सी पेड़ से लटका दी गई। गांव वालों ने बताया कि युवक ने अगर आत्महत्या की होती तो उसका शव लटकता हुआ मिलना चाहिए था। हालांकि पुलिस ने हत्या की बात से इन्कार किया है। युवक के पिता ने भी आत्महत्या की बात कहते हुए तहरीर दी है।
वर्जन:
युवक के पिता ने आत्महत्या की बात कहते हुए तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मनोज कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें