फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में उठाई आवाज : किला से हटे सेना का कब्जा, विश्व धरोहर घोषित हो संगम का पावन तट

Wed, 14 Dec 2022 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम तट स्थित किला से सेना का कब्जा हटाने की मांग सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने बुधवार को लोकसभा में उठाई। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हर वर्ष माघ मेला, प्रत्येक छह वर्ष में कुंभ और 12 वर्ष के अंतराल पर महाकुंभ मेले का आयोजन होता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : लोकसभा में बोलतीं सांसद केशरी देवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम तट स्थित किला से सेना का कब्जा हटाने की मांग सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने बुधवार को लोकसभा में उठाई। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हर वर्ष माघ मेला, प्रत्येक छह वर्ष में कुंभ और 12 वर्ष के अंतराल पर महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। ऐसे में जरूरी है कि संगम का पावन तट विश्व धरोहर के रूप में केंद्र सरकार घोषित करे।

विज्ञापन



संसद के शीतकालीन सत्र  में नियम 377 के अंतर्गत सांसद फूलपुर ने ने कहा कि संगम तट पर ही किला में प्राचीन अक्षयवट है। अक्षयवट भारतीय विरासत का एक उत्कृष्ट और अद्भुत प्रमाण है, वह सेना के आधिपत्य में किले के अंदर है। पीएम मोदी के माध्यम से ही पिछले कुंभ के पूर्व अक्षयवट का दर्शन आम लोगों को होना सुलभ हुआ।


उन्होंने कहा कि अक्षयवट किले केे अंदर है जो सेना के अधीन आता है। यहां पर्यटन की दृष्टि से जरूर है कि किला से सेना का कब्जा हटे। ताकि उक्त स्थान पर धार्मिक गतिविधियां हो सकें एवं उसे एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने पावन तट को भी विश्व धरोहर के रूप में विकसित करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें