फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के पुराने कार्यालय पर पूर्व प्राचार्य ने जमाया कब्जा, अधिकारियों से शिकायत

Tue, 15 Nov 2022 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के प्राचार्य अशोक यादव ने बताया कि पहले कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन का कार्यालय ताशकंद सिविल लाइंस में था। लगभग पांच साल पहले कार्यालय एमजी मार्ग पर आ गया। लेकिन, पुराने भवन में अभी कार्यालय के तमाम कागजात और जरूरी सामान रखे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : ताशकंद मार्ग स्थित कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन का पुराना दफ्तर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग स्थित कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के पुराने भवन के ऊपरी तल पर पूर्व प्राचार्य ने सेवा निवृत्ति के बाद भी कब्जा जमा रखा है। रिटायर्ड अफसर ने जब उस भवन के रकबे को फ्री होल्ड कराने के लिए आवेदन किया, तब विभाग के कान खड़े हुए। विभाग ने उनसे भवन खाली कराना चाहा, लेकिन वह बाहर नहीं निकले। इस पर प्राचार्य ने भवन खाली कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन



कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के प्राचार्य अशोक यादव ने बताया कि पहले कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन का कार्यालय ताशकंद सिविल लाइंस में था। लगभग पांच साल पहले कार्यालय एमजी मार्ग पर आ गया। लेकिन, पुराने भवन में अभी कार्यालय के तमाम कागजात और जरूरी सामान रखे हैं। इस कार्यालय के ऊपरी भवन में एक पूर्व प्राचार्य आज भी रहते हैं।

विज्ञापन

Prayagraj News : ताशकंद मार्ग स्थित कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन का पुराना दफ्तर। - फोटो : अमर उजाला।
वह संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक भवन खाली नहीं किया। इस पर वर्तमान प्राचार्य अशोक यादव ने भवन खाली कराने के लिए महानिदेशक को भी पत्र लिखा है।


उन्होंने बताया कि भवन को फ्री होल्ड कराने के लिए पूर्व शिक्षाधिकारी की ओर से आवेदन किया गया था। इसकी भी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई है। प्राचार्य अशोक यादव का कहना है कि भवन में पूर्व शिक्षा अधिकारी के साथ ही कुछ अन्य लोग आज भी रह रहे हैं। उनसे भवन खाली कराने के लिए अफसरों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें