पूर्व फुटबालरों के निधन पर एसीए ने जताया शोक
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की शोक सभा शनिवार को निदेशक ताहिर हसन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शहर के दो पूर्व फुटबॉलरों कीडगंज निवासी एवं रामा स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य कृष्णाजी मिश्र (68 वर्ष) और मो.जलालुद्दीन (76 वर्ष) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थाना की गई। शोक सभा में एसीए के निदेशक आरपी भटनागर, एसडी कौटिल्य, डॉ. सुरेश द्विवेदी, डॉ. जूली ओझा, यासर हसन, रिसीवर डॉ. सुनील वर्मा, डीएफए के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल, सलीम अहमद, अनुराग श्रीवास्तव, एलबी काला, देवेश मिश्र, मो. आसिफ, सोमेश्वर पांडेय, शिशिर मेहरोत्रा, प्रितेश सोनकर, अंकित पांडेय आदि ने शोक जताया।
उधर, विजय स्पोर्टिंग क्लब की शोक सभा प्रेमनाथ केशरवानी की अध्यक्षता में बड़ी स्टेशन स्थित स्वागतम होटल में हुई। जिसमे विजय स्पोर्टिंग के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जलालउद्दीन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। उक्त बैठक में क्लब के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।