फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पैरोल पर जेल से रिहा हुए पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी केंद्रीय कारागार नैनी में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया बृहस्पतिवार को एक महीने के पैरोल पर जेल से रिहा हुए हैं। बेटी की शादी में शामिल होने के लिए न्यायालय द्वारा उन्हें पैरोल दी गई है। बता दें कि शहर के सिविल लाइंस में 13 अगस्त 1996 में हुए जवाहर यादव हत्याकांड में कपिल मुनि करवरिया, उनके भाई पूर्व विधायक उदयभान करवरिया व सूरजभान करवरिया समेत चार लोगों को नवंबर 2019 में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। तब से तीनों भाई केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे।
विज्ञापन

अच्छे चाल-चलन के कारण पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की सजा जुलाई 2024 में माफ कर दी गई थी। तब से वह जेल से बाहर हैं। कपिल मुनि करवरिया की बेटी की शादी नवंबर में होनी है। इसी चलते उन्हें बीते 10 अक्टूबर को एक माह की पैरोल के लिए सशर्त आदेश हुआ था। शासन ने निज निवास के थाने में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने, शांति व्यवस्था बनाए रखने समेत कई शर्त लगाए हैं। शासन के आदेश पर वह बृहस्पतिवार को केंद्रीय कारागार से बाहर निकलकर अपने घर पहुंचे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर उनकी पैरोल पर रिहाई की बात गुप्त रखी गई थी। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर चले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें