फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि दिवस पर देखा सीधा प्रसारण

विज्ञापन
bjp members saw the live telecast on the jan aushadhi day - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को जन औषधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी द्वारा देश भर में चल रहे जन औषधि केंद्र के संचालक एवं लाभार्थियों की वीडियो कांफ्रेंस का भाजपाइयों ने शहर के छह स्थानों पर सीधा प्रसारण देखा। इसके लिए इन सभी छह स्थानों पर एलईडी आदि लगवाई गई। हर जगह पार्टी का कोई न कोई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहा। इसी कड़ी में राजरूपपुर सामुदायिक केंद्र में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल पहुंची।
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के बाद सांसद ने लोगों से कहा कि गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जन औषधि केंद्र के माध्यम से पिछले दो वर्ष से ऐसे ही लोगों की सेवा की जा रही है। यहां दवाएं सस्ती दरों में मौजूद हैं। इसी क्रम में कीडगंज में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने जन औषधि दिवस का सजीव प्रसारण देखने के बाद वहां मौजूद भाजपाइयों को बधाई दी। वहां बताया गया कि यह कार्यक्रम शहर की तीनों विधानसभा में कुल छह स्थानों पर हुआ।
उधर बेली अस्पताल प्रांगण में विधायक हषवर्धन बाजपेयी ने शिकरत की। इस अवसर पर मनोज मिश्र, अजय सिंह, रवि केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्र, रमेश पासी, राजू पाठक, बृजेश मिश्र, गिरजेश मिश्र, आनंद श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, दीपक कुशवाहा, अमरजीत सिंह, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें