समाजवादी पार्टी ने मंगलवार की रात जिले की 3 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। रानीगंज से पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा का टिकट काटकर उनकी जगह विनोद दुबे को प्रत्याशी बनाया है। तीन सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के साथी जिले का सियासी पारा अचानक गर्म हो गया।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भी भाजपा और सपा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं कर रहे थे। जिसके चलते दावेदार लगातार लखनऊ का चक्कर लगा रहे थे। मंगलवार की रात सपा ने जिले की चर्चित विधानसभा सीट रानीगंज से पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा का टिकट काट दिया। उनकी जगह सपा नेतृत्व ने युवा नेता विनोद दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया है। विनोद दुबे के पिता रमाकांत दुबे शिवगढ़ के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। इसके पूर्व विनोद दुबे समर्थक शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख चुने गए थे। मौजूदा समय में उनके परिवार में कई क्षेत्र पंचायत सदस्य वाह भाई जिला पंचायत सदस्य है।
दूसरी ओर कुंडा से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के सामने सपा नेतृत्व में कुंडा नगर पंचायत चेयरमैन के पति गुलशन यादव को टिकट देकर मैदान में उतारा है। खास बात यह है कि गुलशन यादव कभी राजा भैया के कट्टर समर्थक माने जाते थे। बसपा शासनकाल में राजा भैया के साथ ही वह भी जेल गए थे। कुछ सालों से राजा भैया समर्थकों से गुलशन व उनके भाई छविनाथ के बीच संबंध खराब होने लगे थे।
जिसके बाद धीरे धीरे छविनाथ हुआ गुलशन ने राजा भैया से नाता तोड़ लिया और सपा का दामन थाम लिया। इस बात के कयास बहुत पहले से लगाए जा रहे थे कि चेयरमैन पति गुलशन यादव को ही सपा अपना प्रत्याशी बनाएगी। आज उस पर सपा नेतृत्व ने मोहर लगा दिया। वही पट्टी विधानसभा से कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का मुकाबला करने के लिए सपा ने ददुआ के भतीजे पूर्व विधायक राम सिंह पटेल पर भरोसा जताया है।
मंत्री मोती सिंह का मुकाबला करने के लिए राम सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। 2012 में राम सिंह पटेल पट्टी से विधानसभा चुनाव जीते थे। मगर वह 2017 में मंत्री मोती सिंह से चुनाव हार गए थे। 2007 में उनके पिता बालकुमार पटेल पट्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं मगर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। सपा द्वारा 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अब लोग भाजपा के प्रत्याशियों की सूची आने का इंतजार कर रहे हैं।
राम सिंह- फोटो : PRATAPGARH
गुलशन यादव- फोटो : PRATAPGARH