फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री मनोज पारस भेजे गए जेल

Sat, 01 Jun 2019 09:09 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
manoj paras - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज। सामूहिक दुष्कर्म के लंबित मुकदमे में स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए ने पूर्व मंत्री मनोज पारस को जेल भेज दिया है। पारस ने शनिवार को स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की थी। जिस पर सुनवाई के लिए चार जून की तारीख नियत करते हुए कोर्ट ने उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया । यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ हरिओंकार सिंह और एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है।
विज्ञापन

घटना 13 जून 2007 की बिजनौर के नगीना थाने की है। आरोप है कि पीड़िता को सरकारी कोटे की दुकान दिलाने के बहाने पूर्व मंत्री ने अपने घर में बुला कर सामूहिक दुष्कर्म किया। सपा के वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री मनोज पारस ने इस प्रकरण में अभी तक जमानत नहीं कराई थी। इस मामले के अन्य अभियुक्तगण जयपाल, अस्सू और कुंवर सैनी जेल में बंद है। शनिवार को पूर्व मंत्री मनोज पारस ने स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की है। जमानत पर सुनवाई चार जून को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें