सब एरिया के स्थापना दिवस पर युद्ध नायकों को दी श्रद्धांजलि
0 यूपी एवं एमपी सब एरिया ने मनाया 49वां स्थापना दिवस
प्रयागराज। पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया का 49वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर सब एरिया ने कैंटोमेंट स्थित युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी। स्थापना दिवस का मुख्य आकर्षण हेरिटेज साइकिलिंग रही। इसमें काफी संख्या में लोगोें ने शिरकत की।
दरअसल, एक जून 1971 को ही एरिया की स्थापना हुई थी। सोमवार को 49वें स्थापना दिवस पर सब एरिया के मेजर जनरल ऑफिसर कमांडिंग अनिल द्विवेदी ने न्यू कैंट स्थित युद्ध स्मारक पर युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी। यहां युद्ध स्मारक पर पुष्प भी अर्पित किए गए। इस दौरान एक विशेष सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता भी मेजर जनरल अनिल द्विवेदी ने की। उन्होंने स्टेशन फैमिली काउंसलिंग सेल का भी उद्घाटन किया। साथ ही सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित तमाम मुद्दों के बारे में वार्ता की। कार्यक्रम में तमाम भूतपूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। समापन मेस समारोह के साथ हुआ।