फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की अस्थियां संगम में विसर्जित, गार्ड आफ आनर न मिलने से नाराज हुए कांग्रेसी

Mon, 28 Dec 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित कर दीं गईं। उनकी अस्थियां लेकर उनके बेटे विधायक अरुण वोरा और परिवार के अन्य सदस्य आए हुए थे। बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अस्थियों को लेकर वे सीधे संगम पहुंचे। वहां दो घंटे तक चले कार्यक्रम के बीच उनकी अस्थियों को संगम में विसर्जित कर दिया गया। 

विज्ञापन


इसके पहले पूर्व राज्यपाल का अस्थि कलश लेकर उनके बेटे सुबह 10.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहले से ही मौजूद कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य प्रमोद तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके अस्थिकलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अस्थिकलश को लेकर सीधे संगम पहुंचे। पूर्व राज्यपाल के पुत्र अरुण वोरा, दो पौत्र डॉ. आशीष वोरा, राजीव वोरा, भांजे राजेंद्र व्यास और ओम प्रकाश सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी उस पर सवार होकर बीच धारा में पहुंचकर उनकी अस्थियों को संगम में विसर्जित किया। विसर्जन के लिए पुरोहित सुशील भी छत्तीसगढ़ से आए हुए थे। स्थानीय पुरोहितों को भी बुलाया गया था। अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा हुए।

prayagraj news : पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। - फोटो : prayagraj
पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, मकसूद खान, विवेकानंद पाठक, उज्वल शुक्ला, अरुण तिवारी, रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, सुधाकर तिवारी, तश्लीमुद्दीन,  मुकुंद तिवारी, बाबा अभय अवस्थी, जावेद उर्फी, सत्या पांडेय, अल्पना निषाद, अरशद अली,  फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, सुरेश यादव, सुशील तिवारी, विजय मिश्रा, अनिल पाण्डेय, खुश नवेदा फारुकी,  इरफखनुल हक, चमन रावत, सुभाष यादव, हसीब अहमद, बब्लू सिब्तैन बब्लू, श्रीश दुबे, अभिषेक पांडेय, तनवीर अंसारी समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 
विज्ञापन

prayagraj news : पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। - फोटो : prayagraj

गार्ड ऑफ ऑनर न देने पर जताई नाराजगी

यूपी के पूर्व राज्यपाल मोती लाल वोरा की अस्थियों के संगम के विसर्जन के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर न देने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। पार्टी के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर दिया था। डीएम को भी जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें