फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महानगर महिला मोर्चा का गठन, 30 पदाधिकारियों के नाम की हुई घोषणा

Thu, 26 Aug 2021 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा का गठन होने के बाद उसके सभी पदाधिकारियों का बृहस्पतिवार को स्वागत हुआ। वात्सल्य सभागार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सभी महिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा का गठन होने के बाद उसके सभी पदाधिकारियों का बृहस्पतिवार को स्वागत हुआ। वात्सल्य सभागार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सभी महिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यहां नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने अंगवस्त्रम एवं पटका पहनाया। 
विज्ञापन


महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सभी महिला पदाधिकारियों का परिचय भी करवाया गया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी वर्षा जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आकांक्षा सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय लक्ष्मी सिंह, माया द्विवेदी, अंजली गोस्वामी, क्षेत्रीय मंत्री गीता विश्वकर्मा भी मौजूद रही। उधर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भी महानगर महिला मोर्चा की सभी सदस्यों का स्वागत किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि घोषित हुए पदाधिकारियों में  स्मृति श्रीवास्तव, दुर्गेश नंदिनी सोनकर, आभा सिंह ,वंदना शर्मा को उपाध्यक्ष, काजल कैथवास, रीता सिंह को महामंत्री, कीर्ति चौरसिया, नीलम त्रिपाठी, रेखा यादव ,सीमा जायसवाल को मंत्री का पद सौंपा गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व  लक्ष्मी बहुगुणा को, कार्यालय मंत्री रीता वर्मा, मीडिया प्रभारी चंदा अहलूवालिया, सोशल मीडिया प्रभारी कल्पना शर्मा को बनाया गया।
विज्ञापन


कार्यसमिति सदस्य के रूप में गीता गुप्ता, जूही जायसवाल, कुसुमलता, रीता साहू ,रानी मिश्रा, डॉ शानू केसरवानी, सोनी भट्ट, प्रेमा श्रीवास्तव, शिल्पी मिश्रा, मृदुला पांडे, पूजा सिंह, उषा गुप्ता सुधा जोशी, उर्मिला यादव, रंजना मिश्रा को मनोनीत किया गया। बधाई देने वालों में अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, पार्षद किरन जायसवाल, राजू पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें