झूंसी के छातनाग घाट पर कूछ ऐसे ही गंदे नाले के पानी से हरे रही है मैली।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में कोई ऐसी फैक्टरी नहीं है, जिसका गंदा पानी गंगा में न गिराया जाता हो। बीती 23 फरवरी को हुई नमूनों की जांच में अप स्ट्रीम प्रयागराज एसटीपी पर पीएच वैल्यू 8.18, डाउन स्ट्रीम शास्त्री पुल गंगा नदी एसटीपी पर 8.08, संगम पर 8.08,यमुना नदी सरस्वती घाट एसटीपी पर 803 पाई गई। इसी तरह पिछले फरवरी और जनवरी में भी पीएच वैल्यू इसी के आसपास पाई गई थी।
2023 अप्रैल, मई, जून और जुलाई के आंकड़े में भी औसत से कम ही पीएच, बीओडी और सीओडी दर्ज किया गया था। छतनाग घाट पर एसटीपी के नाले से गंदा पानी सीधे गंगा में गिरने के सवाल पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द ही कार्रवाई कर गंगा में गंदे पानी को गिरने से रोका जाएगा।