फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वकर्मियों से 66 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन पर रेलवे से रिटायर रामप्यारे व एक अन्य पूर्व कर्मचारी से 60 हजार की ठगी की गई। एरियर का चेक दिलाने के नाम पर खुद को डीआरएम ऑफिस कर्मचारी बताने वाला शख्स उनसे नगदी लेकर गायब हो गया। खुल्दाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर के पड़री निवासी रामप्यारे रेलवे से रिटायर हैं। उनका आरोप है कि पांच दिन पहले उनके घर राजकुमार नाम का व्यक्ति आया। उसने खुद को डीआरएम ऑफिस में तैनात होने की बात कही। साथ ही बताया कि उनका तीन लाख का एरियर आया है। जिसके लिए 10 फीसदी कमीशन देना होगा। यही बात उसने रामप्यारे के गांव में रहने वाले पूर्व रेलकर्मी वंशराज के बेटे कल्लू से भी कही। उसकी बातों में आकर मंगलवार सुबह 10 बजे रामप्यारे व कल्लू ट्रेन से जंक्शन पहुंचे।
यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर मिलिट्री आफिस के सामने उनसे राजकुमार मिला। दोनों से 30-30 हजार रुपये लेने के बाद वह कुछ देर में चेक लेकर लौटने की बात कहते हुए चला गया लेकिन फिर नहीं आया। बहुत देर होने पर फोन किया गया तो उसका नंबर भी बंद मिला। माजरा समझने के बाद पीड़ितों ने खुल्दाबाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल नंबर मिला है, जिसके जरिए उसे खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें